चित्रकूट, मार्च 29 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 34 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। शुभारंभ डायट प्राचार्य बीएसए बीके शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक गिरीश मिश्रा कंपोजिट विद्यालय लोढ़वारा नगर क्षेत्र कर्वी व प्राथमिक स्तर में श्वेता पांडेय, प्रावि गिरधारी का पुरवा ब्लाक चित्रकूट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन राजेश उपाध्याय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.