प्रयागराज, मार्च 2 -- राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता-2025 के जनपद स्तरीय चरण का परिणाम घोषित हो गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 27 फरवरी को 'हर बच्चा विशिष्ट होता है' थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय धनैचा, बहादुरपुर की अंकिता चतुर्वेदी और उच्च प्राथमिक स्तर में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय निगदिलपुर की चित्रांशी श्रीवास्तव को विजेता घोषित किया गया है। डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप की ओर से दोनों विजेताओं के नाम की संस्तुति राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...