देहरादून, फरवरी 21 -- दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में शनिवार को एक विशेष साहित्यिक संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेखिका और शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) रूबी गुप्ता के नए कहानी-संग्रह 'लव एंड क्राइम' पर आधारित विषय 'डिजायर, डिसीट एंड डेथ' पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्य वक्ता पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कई वास्तविक अपराधों की जड़ें उन्हीं भावनात्मक तनावों में छिपी होती हैं, जिन्हें साहित्य संवेदनशीलता के साथ व्यक्त करता है। उन्होंने प्रेम, आसक्ति और अपराध के बीच की उस अदृश्य रेखा को रेखांकित किया जिसे डॉ. रूबी गुप्ता ने अपने कथा संग्रह में बखूबी उतारा है। लेखिका डॉ. रूबी गुप्ता ने बताया कि उनका यह संग्रह मानवीय संबंधों के जटिल पक्षों जैसे ईर्ष्या, विश्वासघात और जुनून की पड़ताल करता है। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.