बुलंदशहर, मई 20 -- शिकारपुर मार्ग पर शिकारपुर रोड की शिवलोक कालोनी स्थित एवीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को कहानी प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक व दो से गरिमा ने प्रथम, चारु ने द्वितीय व दिव्यांश ने तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा चार और पांच में नंदिनी ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय व विधि ने तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा कक्षा पांच और छह में पलक ने प्रथम, तन्वी सिंह ने द्वितीय व इशू चौधरी ने तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में कक्षा सात व आठ में प्रिंस गुप्ता ने प्रथम, अनमोल ने द्वितीय और अंशी चौधरी ने तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रबंधक गजेंद्र सिंह व प्रतियोगिता इंचार्ज पायल शर्मा ने पुरस्कार दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...