नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ था और रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। बचावकर्मी मलबे और कंक्रीट की परतों को हटाकर लोगों की तलाश में जुटे हैं। संकरी और भीड़भाड़ वाली गलियों वाले इस इलाके में कई पीजी हैं। इस बीच दिल्ली आम आदमी पार्ट (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन की कमियों को उजागर किया है। सौरभ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें छात्र बिल्डिंग का मलबा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- पैर कटे, खींच खींचकर निकाल रहे. चश्मदीदों ने बताया सत्य निकेतन हादसे का मंजरक्या बोले आप नेता सौरभ भारद्वाज? आप नेता ने एक्स पर लिखा 'पुलिस फोर्स कहां है? एमसीडी के मजदूर कहां हैं? और एनडीआर...