नोएडा, फरवरी 1 -- बांदा जेल से निकलकर गायब हुए स्क्रैप माफिया रवि काना की तलाश में पुलिस की पांच टीमें यूपी के 12 जिलों में दबिश दे रही हैं। माफिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं छिपे होने या नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका जताई जा रही। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर की अदालत से बी-वारंट जारी होने के बावजूद स्क्रैप माफिया रवि काना को गुरुवार को बांदा जेल से रिहा कर दिया गया था। इस पर अदालत ने शुक्रवार को गहरी नाराजगी जताते हुए जिला कारागार बांदा के जेल अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया था। मामला नोएडा के सेक्टर-63 थाने में इसी वर्ष आरोपी रविन्द्र सिंह उर्फ रवि नागर उर्फ रवि काना के खिलाफ उगाही के मामले में दर्ज केस से जुड़ा है। जेल से बाहर आने के बाद रवि काना कहां गया, इसकी किसी को भनक तक नहीं है। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.