देवरिया, जून 9 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम कहाँव, गहिला, कल्यानी, अण्डिला एवं आसपास के क्षेत्रों के जल निकासी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान हेतु सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा, हरेराम आर्य और अरविन्द कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में प्रदर्शन के उपजिलाधिकारी को सम्बोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य को सौंपा।किसानों का कहना है कि कहाँव -गहिला ताल में बरसात के दौरान अनेक गांवों का वर्षाजल एकत्रित हो जाता है। कहाँव एवं अण्डिला के सिवान पर लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में नाला न होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। खेतों में लंबे समय तक जलभराव बने रहने के कारण फसल नष्ट हो जाती है। कमला कुशवाहा, चन्द्रिका प्रसाद, अभय कुमार, उमेन्द्र कुशवाहा, दरोगा यादव, भूपेंद्र यादव, संतोष खरवार,...