कहलगांव से जल लेकर 54 फीट कांवर के साथ बासुकीनाथ रवाना हुए 400 शिवभक्त
गोड्डा, सितम्बर 16 -- पथरगामा। बाराहाट के जोगी पहाड़ से करीब 400 शिवभक्त कहलगांव से गंगाजल भरकर 54 फीट का विशाल कांवर लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। कांवर यात्रा के दौरान शिवभक्तों का जत्था जिस जिस गांव से गुजर रहा है, वहां ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फल, शरबत एवं जलपान की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात शिवभक्तों का जत्था पथरगामा पहुंचा, जहां समाजसेवियों की ओर से मां चिहारी पीठ में उनके रात्रि विश्राम एवं जलपान की व्यवस्था की गई। शिवभक्तों ने रात्रि विश्राम के बाद सुबह करीब 5 बजे पूजा-अर्चना कर बाबा बासुकीनाथ के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- 54 फीट भव्य कांवर शोभायात्रा का घोरीचक में हुआ भव्य स्वागत इस दौरान पूरा माहौल 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.