भागलपुर, अप्रैल 25 -- कहलगांव(भागलपुर), निज प्रतिनिधि कहलगांव श्मशान घाट पर शुक्रवार को चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक वृद्ध गंगा स्नान के दौरान डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम गंगा में उनकी तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा थाना क्षेत्र के तुलाराम भुसका गांव निवासी 70 वर्षीय भुनेश्वर मंडल अपने चचेरे भाई सरयुग मंडल के अंतिम संस्कार में शामिल होने कहलगांव आए थे। इस दौरान वे पास में ही गंगा स्नान करने लगे। मृतक के भाई चूल्हाई मंडल ने बताया कि भुनेश्वर मंडल स्नान के दौरान तैरते हुए काफी दूर निकल गए थे। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक और किशोर का शव 24 घंटे बाद मिला, दो लापता वापस लौटने के क्रम में वे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए बांस की लग्...