कहलगांव-ललमटिया ट्रांसमिशन लाइन में फॉल्ट से गहराया बिजली संकट
साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। ललमटिया ग्रिड में फॉल्ट से साहिबगंज व आसपास के इलाके में शुक्रवार को दिन से ही बिजली संकट गहरा गया है। दोपहर तक बिजली आपूर्ति बंद रहने के बाद शाम करीब चार बजे से रोटेशन पर अलग-अलग फीडरों को बिजली दी जा रही है। देरशाम तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, साहिबगंज ग्रिड को कहलगांव भाया ललमटिया होते ट्रांसमिशन लाइन के जरिये बिजली मिलती है। उक्त ट्रांसमिशन लाइन में कहलगांव-ललमटिया के बीच कहीं फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। उसके बाद साहिबगंज ग्रिड को वाया राजमहल ग्रिड से करीब 10 मेगावाट बिजली लेकर यहां के फीडरों को रोटेशन पर सप्लाई किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पीएसएस में ब्रेकर खराब, विद्युत आपूर्ति बाधित तत्काल महज 10 मेगावाट से साहिबगंज शहर के सभी चार फीडर को भी चलाया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.