कहलगांव में 75 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
भागलपुर, अगस्त 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर कहलगांव एवं बटेश्वर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव, बोलबम और जय बटेश के जयघोष से बटेश्वर का पूरा परिक्षेत्र दिनभर गुंजायमान रहा। रविवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और सोमवार अहले सुबह से गंगा स्नान एवं जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। बटेश्वर में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर बाबा वशिष्ठेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। वहीं कहलगांव के विभिन्न उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्नान करने के बाद करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर, बाबा दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जल अर्पित किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था बड़ी संख्या में कांवरिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.