भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और शहर के ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक रूप देने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हुई है। कहलगांव में शौचालय से निकलने वाले दूषित पानी (सीवेज) को अब सीधे गंगा में नहीं बहाया जाएगा। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) ने कहलगांव में एक आधुनिक शोधन प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग से निर्देश मिलने के बाद अभियंता अब भूमि चयन और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए हैं।योजना के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाले शौचालय के गंदे पानी को एकत्रित करने के लिए कहलगांव में एक पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। पाइपलाइन के माध्यम से पूरे शहर का दूषित पानी यहां तक पहुंचाया जाएगा, जहां से इसे शोधन प्लांट में भेजा जाएगा। इस प्लांट की सबसे बड़ी विशेषता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.