भागलपुर, मार्च 20 -- उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजानीपुर, कहलगांव में गुरुवार से कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यह मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद 30 मार्च को आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस मूल्यांकन कार्य का संचालन संकुल संचालक सुकांत सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...