भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर। प्रधान संवाददाता कहलगांव थाना क्षेत्र में बालिग भतीजी ने चचेरे चाचा पर ही गलत करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़िता अपनी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया है कि सात अप्रैल की सुबह उसके चाचा ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब वह घर पर अकेली थी। उसकी मां और भाई रिश्तेदार के यहां गए थे। उसका कहना है कि मवेशी को हटाने के बाद वह सोने गई। दरवाजा ठीक से बंद नहीं था। उसी का फायदा उठाकर आरोपी चाचा कमरे में घुस गया। दुपट्टे से मुंह को बंद कर घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- महिला ने भतीजे पर दुराचार का लगाया आरोप, केस दर्ज पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी ने घटना की सूचना इधर-उधर देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला थानेदार का कहना है कि घटना पहले की है। आवेदन मिला है जिसकी जांच की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.