कहलगांव में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
भागलपुर, जून 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव अनुमंडल अस्पताल एवं जीवन ज्योति अस्पताल, एनटीपीसी कहलगांव में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान दो जुलाई तक चलेगा, जिसके तहत 0 से पांच वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी। जीवन ज्योति अस्पताल, एनटीपीसी में परियोजना प्रमुख (प्रभारी) मनोरंजन परिदा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। पहले दिन यहां 142 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत चौधरी ने कहा कि भारत वर्ष 2011 से पोलियो मुक्त है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में सभी पात्र बच्चों को दवा पिलाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 3.22 लाख बच्चों को मिलेगी दो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.