भागलपुर, अप्रैल 11 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने शुक्रवार को कहलगांव पहुंचकर प्रखंड संसाधन केंद्र और विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शारदा पाठशाला इंटर स्कूल को मॉडल विद्यालय में प्रोन्नत कर दिया गया है। इसके संबंध में उन्होंने आवश्यक जांच कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में वे शहर स्थित इंटर स्तरीय गणपत सिंह उच्च विद्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा, गणपत सिंह उच्च विद्यालय में बीते दिनों छात्रों द्वारा किए गए हंगामे और सड़क जाम के मुद्दे पर भी उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...