कहलगांव में गंगा का जलस्तर स्थिर, तौफिल अनठावन में धीमी गति से बढ़ रहा पानी
भागलपुर, अगस्त 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है। गंगा का जलस्तर 31 मीटर 91 सेंटीमीटर पर पहुंचने के बाद पिछले दो दिनों से स्थिर है। वहीं, तौफिल अनठावन गांव में जलस्तर धीमी गति से बढ़ने की बात ग्रामीणों ने कही है। तौफिल अनठावन में सैकड़ों घर पिछले तीन दिनों से बाढ़ के पानी में डूबे हैं। पकड़तल्ला, आमापुर और एकचारी स्टेशन के पास निचले इलाकों में भी सैकड़ों घरों में पानी घुसा हुआ है। कुआ, भयाना, गेरुआ और घोघा नदियों का जलस्तर भी स्थिर बताया गया है। चौर और बहियार पूरी तरह जलमग्न हैं।बाढ़ प्रभावित परिवारों के सामने भोजन की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: किशन प्रसाद व लालबथानी जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी कई परिवार चूड़ा, सत्तू और मूढ़ी खाकर दिन गुजार रहे हैं। घरों में पानी भर जाने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.