भागलपुर, फरवरी 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड के 28 पंचायतों में वर्तमान में 12 पैक्स और एक व्यापार मंडल के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। प्रखंड के लिए कुल 2957.619 मीट्रिक टन (एमटी) धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 1567.738 एमटी धान की ही खरीद हो सकी है। यह लक्ष्य का लगभग 53 प्रतिशत है। बीसीओ प्रणव कुमार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति 28 फरवरी तक की जानी है, लेकिन अधिकांश पैक्स में धान खरीद के लिए राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल खरीद कार्य बंद है। सौर गांव के किसान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कई किसानों का धान पैक्स में नहीं लिया गया और यह कहकर लौटा दिया गया कि पैक्स में पैसा नहीं है। वहीं लक्ष्मीपुर बभनिया गांव के किसान गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि प्रति क्विंटल 10 किलो अतिरिक्त धान लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.