भागलपुर, मई 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत कहलगांव में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के निधन पर गुरुवार को शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, मृदुभाषी और विकासोन्मुख अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने अल्प समय में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की थी। उनके निधन को नगर पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।सभा में उपस्थित लोगों ने सुल्तानगंज में हुई गोलीबारी की घटना पर आक्रोश जताते हुए अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज ईओ की हत्या पर नवीनगर में शोक सभा शोकसभा में उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.