कहलगांव के 10 वार्डों में शहरी जलापूर्ति ठप
भागलपुर, जून 13 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। कुलकुलिया पंप हाउस के समीप पुरानी पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण वार्ड संख्या 14 से 17 तक की जलापूर्ति पिछले दो दिनों से बाधित है।
पेयजल आपूर्ति ठप वहीं, कुलकुलिया मोड़ के पास नई भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से वार्ड संख्या 1 से 6 तक के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जलापूर्ति बाधित होने से नगर क्षेत्र के करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
जनसंख्या पर प्रभाव शहर की लगभग 70 प्रतिशत आबादी नगर पंचायत द्वारा संचालित नल-जल योजना पर निर्भर है। ऐसे में पेयजल संकट के कारण लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ दैनिक उपयोग और शौच आदि के लिए पानी की व्यवस्था करने में भारी कठिनाइयों का सामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.