भागलपुर, मार्च 19 -- कहलगांव प्रखंड के 10 पैक्सों में बुधवार को हुए चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान कराया गया। इस दौरान रामपुर खड़हरा पैक्स के एक मतदान केंद्र के बाहर हल्का विवाद जरूर हुआ, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण में कर ली गई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 23 तथा सदस्य पद के लिए 87 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि सभी पैक्सों को मिलाकर कुल 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक 74 प्रतिशत मतदान अंतिचक पैक्स में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 49 प्रतिशत मतदान अकबरपुर-रानीपुर पैक्स में हुआ। प्रखंड के ट्रायसम भवन में मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रखंड के कुल 12 पैक्सों में चुनाव प्रस्तावित था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.