भागलपुर, अप्रैल 9 -- जिलाधिकारी के आदेश पर गठित जांच टीम द्वारा कहलगांव प्रखंड के छह पंचायतों में विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान स्कूल, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस), आंगनबाड़ी केंद्र, जल-नल योजना, पीएचईडी की जलापूर्ति व्यवस्था, आवास योजना, डब्ल्यूपीयू तथा पंचायत सरकार भवन में संचालित आरटीपीएस सेवाओं का निरीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। अलग-अलग पंचायतों में अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। धनौरा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन, महेशामुंडा पंचायत में अंचलाधिकारी, रामजानीपुर में बीपीआरओ, एकडरा में सीडीपीओ तथा बीरबन्ना पंचायत में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई खामियां सामने आईं। उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटोरिया में छात्रों की उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.