भागलपुर, जनवरी 4 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार का 67वां प्रांत अधिवेशन गयाजी में 28 से 31 दिसंबर तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस अधिवेशन में संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन के दौरान कहलगांव इकाई के कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आशिक कुमार को कल्याण छात्रावास कार्य का प्रांत संयोजक बनाया गया, जबकि पीतांबर सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। सौरभ श्रीवास्तव ने दोनों कार्यकर्ताओं को बधाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...