भागलपुर, अप्रैल 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया उन्मूलन की शपथ ली। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को लगातार बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर खून की जांच कराएं, ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक कुमार, बीएचएम अजय कुमार, बीसीएम मिथलेश कुमार, मो. सिराज, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में मलेरिया उन्मूलन की शपथ ली यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- मलेरिया व संचारी रोगों की रोकथाम की दिलाई शपथ

हिंदी...