गिरडीह, नवम्बर 28 -- गिरिडीह। लगातार बढ़ रही सर्दी कहर ढा रही है। गुरुवार को धूप काफी देर के बाद सुबह करीब नौ बजे तक धरा पर उतरी। जिसके बाद ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इसके पूर्व कनकनी चलने से लोग बेहाल रहे और ज्यादातर समय तक घरों में कैद रहे। इस दौरान तापमान में गिरावट भी थोड़ी आई। हालांकि दोपहर में शहर की सड़कों पर चहल-पहल बनी रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कनकनी हवाएं चली। अस्त-व्यस्त रहा जनजीवन गुरुवार को सुबह धुंध के बीच धूप लुकाछिपी की। इसके बाद धूप ठीक से खिली तो ठंड से परेशान लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी। सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ी रही। इससे जनजीवन भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। लोग घरों में कैद रहे। हालांकि सर्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.