कोडरमा, जुलाई 13 -- हिन्दुस्तान विशेष ओमप्रकाश कोडरमा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कुल 38 सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा है, लेकिन कई बड़ी वारदातों के बाद पुलिस को इनसे उपयोगी फुटेज नहीं मिल पा रही है। तकनीकी खराबी, रखरखाव की कमी और कम गुणवत्ता वाले कैमरों के कारण जांच प्रभावित हो रही है। इसे देखते कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के आदेश पर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों का व्यापक सर्वे कराया जाएगा।

कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज और रिकॉर्डिंग क्षमता की जांच एसपी कुमार शिवाशीष का भी मानना है कि हत्या, फायरिंग, लूट और छिनतई जैसी घटनाओं के बाद कई मामलों में आरोपी कैमरों की निगरानी वाले मार्गों से फरार होते हैं, लेकिन स्पष्ट फुटेज नहीं मिलने से जांच प्रभावित होती है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय की ओर से भी इसको लेकर स्पष्ट निर्देश है कि शहर में लगाए गए तमाम स...