समस्तीपुर, फरवरी 25 -- एक तरफ सरकार स्मार्ट सिटी और हर घर नल का जल जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का दम भर रही है। दूसरी ओर, जिला मुख्यालय से सटे मगरदही इलाके के वार्ड-36 विकास के दावों को मुंह चिढ़ा रहा है। नगर निगम का इलाका बनने के बाद भी यहां की स्थिति किसी पिछड़े ग्रामीण इलाके से भी खराब हो गई है। हिन्दुस्तान के बोले समस्तीपुर अभियान के तहत जब स्थानीय लोगों से संवाद किया गया, तो आक्रोश का पुट दिखाई दिया। इस वार्ड की सबसे बड़ी विडंबना यहां का मुख्य मार्ग है। मुकेश कुमार बताते हैं कि समस्तीपुर को शाखा सड़क से मोहनपुर को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है, लेकिन इसकी हालत दिन-ब-दिन जर्जर होती जा रही है। करीब 20 वर्षों से लोग पक्की सड़क की आस लगाए बैठे हैं। वर्तमान में यहां ईंटाकरण वाली सड़क है, जो बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण सड़क कम और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.