रामपुर, अक्टूबर 31 -- सपा नेता आजम खान 11 महीने बाद बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर जेल से बाहर आए, लेकिन जेल के गेट पर ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अफसरों ने पहले पूछताछ की और फिर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि रविवार को उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान आजम ने भावुक होकर कहा कि अब कहने को क्या है? यह मुसलमान होने की सजा है। गलती यह है कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यह हमारा गुनाह है। गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैनकार्ड मामले में दोनों की 10 साल की सजा निलंबित कर जमानत मंजूर की थी।जेल से बाहर आते ही ईडी ने आजम को हिरासत में लिया आजम को हिरासत में लेने के लिए भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ईडी की टीम पहुंची थी। जेल में आजम से पूछताछ की। और फिर बाहर निकलते ही हिरासत में ले लि...