नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कथित शराब घोटाले की सुनवाई के लिए जज बदलवाने की मांग का मुद्दा अब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस सूर्यकांत तक पहुंच गया है। कई वकीलों, शिक्षाविदों और पूर्व अधिकारियों ने सीजेआई को लेटर लिखकर आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया की शिकायत की है और इस तरह जज बदलने की मांग की आलोचना की है। उन्होंने न्यायपालिका के सम्मान और स्वतंत्रता को संरक्षण देने के लिए कदम उठाए जाने की मांग की है। दरअसल, पिछले दिनों ट्रायल कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था और सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश दिया था। सीबीआई ने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच के पास यह केस जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.