सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र में नए साल के तीसरे दिन शनिवार को तेज पहिया हवा चलने के कारण भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों तक दोपहर के बाद धूप होने से लोगों द्वारा ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। जबकि शनिवार की सुबह से ही तेज पछिया हवा चलने से फिर दुसरे दौड़ का शीतलहर जारी रहा। हालांकि प्रखंड क्षेत्र के किसान शंभू शरण सिंह, जीवछ सिंह, सुरेंद्र पंडित, इन्दल राय समेत कई किसानों ने बताया कि गेहूं, दलहन फसल के लिए अभी पड़ रहे ठंड से फसलों को काफी लाभ मिल रहा है। वहीं भीषण ठंड से लोग अपने घरों में दुबके रहे। ठंड का व्यापक असर बच्चों, वृद्धों एवं बीमार लोगों पर विशेष रूप से देखा गया। भीषण ठंड से बचने के लिए प्रखंड क्षेत्र के लोगों को अलाव तापते देखा गया। ताकि उन्हें तत्काल भीषण ठंड से राहत मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.