जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर । एमजीएम अस्पताल में सोमवार से ओपीडी की सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। पिछले दो दिनों से यह ओपीडी बंद था। शनिवार को ईद की छुट्टी के कारण ओपीडी को बंद किया गया था। इसके बाद रविवार की छुट्टी थी। बीते दो-तीन दिनों से ईद होने के कारण अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम थी लेकिन सोमवार को यह संख्या बढ़ने का अनुमान है। हालांकि ओपीडी में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...