कस गया घेरा....जेल में पहरा अब और भी गहरा
फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। जेल अभेद सुरक्षा कवच में तब्दील हो चुकी है। ऊंची दीवारों के ऊपर कंटीले तारों की कई परतें किसी भी कोशिश को शुरुआत में ही रोक देने को तैयार हैं, तो भीतर सीसीटीवी कैमरों का फैला जाल हर सेकेंड की हलचल को कैद कर रहा है। गेट पर मेटल डिटेक्टर की सख्ती ऐसी कि बिना जांच एक कदम भी आगे बढ़ना नामुमकिन सा हो गया है। चौकसी इस कदर तेज है कि जेल अब पूरी तरह कंट्रोल, कमांड और कड़ी निगरानी वाले सुरक्षित घेरे में सिमट गई है। जिला जेल में वर्तमान में 970 बंदी हैं। जिनमें 65 के करीब महिलाएं हैं। प्रदेश के अन्य जिलों के जेलों से बंदियों के भाग जाने की घटनाओं के बाद दोआबा की जेल में भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। चार अतिरिक्त मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर 68 कर दी गई है। जेल की बाउंड्रीवाल के ऊपर चारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.