कस्बे से लेकर देहात तक हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम की धूम
रुडकी, अप्रैल 2 -- हनुमान जयंती पर मंदिरों में पूजा अर्चना कर भंडारे लगाए गए। जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी शंकरदास व केवीजीएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन गिरी व प्रबंधक मनोज गिरी की अगुवाई में तुगलपुर और खानपुर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं गुरुवार को मंदिर पर कलश स्थापना की गई।शिव हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर पुजारी प्रेमानंद गिरी महाराज की अगुवाई में पहले हवन यज्ञ भंडारा लगाया गया। खानपुर लक्सर हाईवे पर दाबकी मोड़ के पास श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पुजारी विनीत जोशी ने बताया कि सतयुग में भगवान बजरंगबली ने श्री राम का कार्य किया था। जो उनका नाम लेता है ,उसके कोई किसी काम में रुकावट नहीं आती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.