फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- फर्रुखाबाद। बदायूं रोड पर अमृतपुर कस्बे में बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो परिवारिक भाइयों को कुचल दिया। इससे मौत हो गई। बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंसकर बीस मीटर तक घसीटते हुए चली गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। अमृतपुर कस्बा निवासी 18 वर्षीय सत्यम अवस्थी अपने परिवारिक भाई शोभित अवस्थी को बाइक पर बैठाकर शाम चार बजे के बाद अपने घर से कस्बे में नाश्ता करने के लिए गये थे। बाइक को सत्यम चला रहा था। जब दोनों वापस आ रहे थे तो बस अड्डे के पास जब पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक ट्रैक्टर में फंस गई और घसीटते हुए चली गई। सड़क हादसे में सत्यम और शोभित गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों हेलमेट नहीं लगाये थे। घटना को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.