रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर, संवाददाता। कस्बे से देहात के सभी सार्वजनिक और मुख्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमारे आसपास का वातावरण अगर साफ सुथरा रहेगा तो हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इस मौके पर सभी लोगों ने सप्ताह में एक बार अपने आसपास सफाई करने का संकल्प भी लिया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका में अध्यक्ष संजीव कुमार व अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल हसन, गुलशेर व गन्ना समिति में सचिव सूरजभान सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने झाड़ू और फावडे लेकर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...