सिद्धार्थ, मार्च 22 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी-खलीलाबाद मार्ग के चौड़ीकरण का काम हो रहा है। बेलौहा कस्बे में सड़क किनारे खुदाई करके उसमें गिट्टी डाल कर महीनों से छोड़ दिया गया है। वहीं मरवटिया मोड़ के सामने लगभग 40 मीटर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। इसमें गिरकर लोग चोटहिल भी हो रहे हैं। शनिवार को एक वृद्ध साइकिल से जा रहे थे कि इसी में गिर गए। दो दिन पूर्व टिकुइयां गांव का एक बाइक सवार इसी में गिरकर घायल हो गया। कस्बे के सुनील मिश्र, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सत्य प्रकाश, कन्हैया यादव, जुनैद, भईया लाल आदि का कहना है कि जितना गड्ढा खुदा था सब भर दिया गया केवल इसी जगह पर कस्बे में महीनों से गड्ढा खोद के छोड़ दिया गया है जिससे हादसे हो रहे है। जल्द से जल्द इसे भरा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.