मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- बुढ़ाना। कस्बे में जल निगम द्वारा बिछाई गई नई पानी की पाइपलाइन ने विकास कार्यों को गति दी है, लेकिन साथ ही सड़कों की स्थिति बिगाड़ भी दी। पाइपलाइन बिछाने के दौरान कस्बे की अधिकांश सड़कें और गलियां खोद दी गईं। मरम्मत के नाम पर जल निगम ने सिर्फ औपचारिकता पूरी कर दी, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सभासदों ने इस समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने अपनी-अपनी वार्ड की गलियों में पुनः ठोस निर्माण की मांग करते हुए प्रस्ताव रखा। बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद नगर पंचायत के जेई ने वार्ड 13 के सभासद मौ. इमरान और वार्ड 15 के सभासद पति राशिद मंसूरी को साथ लेकर दोनों वार्डों की गलियों में सड़कों की नपाई कराई। यह भी पढ़ें- कैंट और मीरपुर में फिर बहाल होगी पानी सप्लाई यह कदम कस्बे वासिय...