हमीरपुर, जनवरी 12 -- राठ, संवाददाता। कस्बा और आसपास क्षेत्र से मिट्टी का खनन बेखौफ चल रहा है। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी भरकर फर्राटा भरते नजर आते हैं। जबकि एसडीएम ने मिट्टी के खनन पर प्रतिबंध होने की बात कही है। कस्बे से कुछ दूर चरखारी रोड स्थित ग्रामीण इलाकों से रात के अंधेरे में बड़ी-बड़ी मशीनों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। भीषण सर्दी और शीतलहर के बावजूद मिट्टी माफिया बड़े पैमाने पर काम को अंजाम दे रहे हैं। आधी रात के बाद क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर अवैध रूप से मिट्टी का ढुलाई करते हैं। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में बेंच कर मोटी रकम ले रहे हैं। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से निकलने वाले ट्रैक्टर और डंपर दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में ट्रैक्टरों की रफ्तार तेज होती है। चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.