औरैया, मार्च 14 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के आर्य नगर मोहल्ले में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इलाके में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ला निवासी अत्री दुबे ने वन विभाग को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि हाल ही में बंदरों ने उनके चाचा के पैर में काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा कई अन्य लोगों पर भी बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार बंदरों के झुंड अक्सर घरों की छतों, गलियों और बाजार में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राम सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.