कस्बे में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट बीस जून से
लखीमपुरखीरी, जून 20 -- आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन बीस जून से कस्बे में तिकुनियां प्रीमियर लीग (नाइट टूर्नामेंट) कराएगा। यह टूर्नामेंट तीस जून तक चलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी करेंगे। एसोसिएशन के तिकुनियां इकाई अध्यक्ष राजीव खत्री ने बताया कि सभी मैच देर शाम से शुरू होंगे। महामंत्री आनंद अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में सोलह टीमें भाग ले रही हैं। कस्बे में पहली बार रात में हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.