कस्बे में गंदगी का अंबार के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
गोरखपुर, जून 10 -- पिपरौली,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के पूरब मोहल्ले में सफाई नहीं होने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन कर सफाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे युवा नेता साबिर अली ने बताया कि पूरे कस्बे का कुङा कचरा लाकर पूरब मोहल्ले में उडेल दिया जाता है, जिसकी साफ-सफाई नहीं होने के कारण कचरे के सड़न व गंदगी से मोहल्ले वालों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि राहगीरों को भी काफ़ी दीक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। कस्बे के कुडे कचरे के निस्तारण कि व्यवस्था की गई है फिर भी कुडा कचरा पूरब मोहल्ले में लाकर डाल दिया जाता है।इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था अभी तक नहीं कि गई।कई बार जिम्मेदार लोगों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया पर कोई नतीजा नहीं निकला।उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.