हापुड़, फरवरी 26 -- कस्बे की पिलखुवा रोड स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत का आयोजन ब्रजवासी आचार्य भूपेंद्र पाठक के सानिध्य में किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन भारी संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने कथा रस का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान उन्होंने श्रोताओं से भगवान नाम लेने का आग्रह किया। आयोजन समिति ने बताया कि क्षेत्र की सुख-शांति और जन कल्याण के उद्देश्य से इस दिव्य कथा का आयोजन किया गया है। आगामी दिनों में कृष्ण जन्म, रुक्मणी विवाह और सुदामा चरित्र जैसी कथाओं का रसपान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.