हमीरपुर, मार्च 26 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा में बीएलओ का कार्य कर रहे इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दो बार थाने में दी है। इसमें कोई कार्यवाही न होने से जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। मंगलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कस्बा के भाग संख्या 49 में बीएलओ पद पर कार्य कर रहा है। 9 मार्च को नौटंकी मैदान निवासी नारायण ने मोबाइल फोन के माध्यम से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि तुमने मेरे आधार कार्ड व अन्य कागज के द्वारा एक लाख बीस हजार रुपए निकाल लिए है। जब उसने विरोध किया तो उसने अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी दी। इसके साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर रहा है।इसकी शिक़ायत दो बार थाने में दी गई। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.