बदायूं, जून 3 -- कस्बे में पानी का निकास न होने की वजह से बीच मार्ग पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। रास्ते पर जलभराव से सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे बन गए हैं इसमें गिरकर आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। हजरतपुर कस्बा में घरों से निकलने वाला गंदा पानी हजरतपुर में मुख्य मार्ग पर ही जमा रहता है। यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कस्बा में प्रवेश करने के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव के चलते सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। यह भी पढ़ें- कस्बे के मुख्य मार्ग पर जलभराव से जूझ रहे राहगीर इस पर राह चलाना दूभर है। अंधेरे में लोग पानी से भरे गड्ढे में गिरकर आए दिन चोटिल हो जाते हैं। कस्बा निवासी अवन...