कस्बे के प्रमुख चौराहों से हटवाया गया अतिक्रमण
हमीरपुर, जून 27 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा में बेरी तिराहा से लेकर मनकी स्टैंड से मनकी तिराहा तक व रिठारी रोड में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीन-टप्पर भरवाकर नगर पंचायत भिजवा दिया गया। जिससे अतिक्रमण किए लोगों में हड़कंप मच गया।नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। बेरी तिराहा से होते हुए मनकी स्टैंड होकर ब्लाक कार्यालय के आगे मनकी तिराहा तक तथा रिठारी रोड में भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी एसडीएम बलराम गुप्ता ने सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान के तहत टीन टप्पर व टट्टर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर नगर पंचायत ले जाया गया। इस अभियान से अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.