मेरठ, मार्च 11 -- रमजान माह और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना सरूरपुर पुलिस ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ कस्बा हर्रा में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी गौरव सिंह ने किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने कदम ताल मिलाते हुए लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि रमजान और ईद को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.