आगरा, फरवरी 24 -- श्री श्याम परिवार की ओर से मंगलवार को खाटू श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा कस्बा में निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ आरएसएस के जिला प्रचारक आरेंद्र ने श्री खाटू श्याम की झांकी के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर व आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में बाबा खाटू श्याम का निशान लिए महिलाएं मंगल गीत गाती हुईं चल रही थीं। शोभायात्रा पर जगह जगह फूलों से वर्षा की गई। शोभा यात्रा गत वर्ष की भांति इस बार भी रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग से शुरू होकर हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा, मोहल्ला धनपाल, मोहल्ला घासी, मैन बाजार तिराहा, सराफा बाजार से गुजरते हुए वापिस पंचायती बाग पहुंची। यहां सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्याम परिवार के ऋषि अग्रवाल, प्रफुल्ल जैन, भारत गुप्ता, हरिओम गुप्ता, रूबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.