सिद्धार्थ, मार्च 18 -- उस्का बाजार। कस्बा में छुट्टा पशुओं के भ्रमण करने से नागरिक चिंतित हैं। इनमें एक-दो पशु ऐसे है जो कब किसको मार दें यह पता नहीं है। आए दिन विभन्नि वार्डों में छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। इससे राहगीर और अन्य नागरिक भयभीत रहते हैं। कस्बा के सब्जी मंडी में मंगलवार को छुट्टा पशु घूम रहे थे इससे लोग भयभीत रहे। कस्बा के लोगों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित करने की मांग की है। ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने कहा है की अभियान चलाकर पशुओं को गोशाला में संरक्षित किया जा रहा है। जल्द की इन पशुओं को भी गोशाला में संरक्षित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.