गाजीपुर, अप्रैल 11 -- जमानियां। नगर के कस्बा बाजार में बंदरों का आतंक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बंदरों के झुंड अब पेड़ों से उतरकर सड़कों और घरों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। वे खाने-पीने का सामान छीनने के साथ कपड़े और अन्य वस्तुएं भी उठा ले जा रहे हैं। कई बार बंदरों के हमले में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घायल हो चुके हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों जैसे मुन्ना गुप्ता, नेसार अहमद खान वारसी ने बताया कि पहले बंदर पेड़ों तक सीमित रहते थे, लेकिन वनों की कटाई और भोजन की कमी के कारण अब वे आक्रामक हो गए हैं। लोगों द्वारा खाना खिलाने की आदत ने भी उन्हें इंसानों पर निर्भर बना दिया है। स्थिति से परेशान लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.