शामली, मार्च 17 -- कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय दिव्य श्री राम कथा का समापन बड़ी धूमधाम से हुआ। 9 मार्च से शुरू हुए इस भक्तिमय आयोजन के आखिरी दिन कथा व्यास पूज्य आचार्य निखिल जी महाराज ने भगवान श्री राम की रावण पर विजय सहित विभिन्न दिव्य लीलाओं का मार्मिक और प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को त्याग, कर्तव्य, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति की तरंगों से भर गया। कथा समापन के उपरांत आयोजकों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ ने कस्बा एलम के आजाद नगर क्षेत्...